पाकिस्तान से आया था पीएम मोदी का सी-प्लेन, कांग्रेस ने उठाया सवाल
नई दिल्लीः मंगलवार को पीएम मोदी सी-प्लेन से गुजरात में प्रचार करते नजर आए। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के प्रचार के आखिर दिन से पहले पीएम मोदी ने सी-प्लेन में साबरमती से धरोई डैम की उड़ान भरी। पीएम मोदी की इस उड़ान के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट करके कहा है, ''मोदी जी की पाक प्रेम की एक बार फिर खुली पोल, मोदी जी का सी प्लेन, पाकिस्तान से आया था।''

कांग्रेस ने साधा निशाना
कहा जा रहा है कि जो इस महीने की शुरुआत में मुंबई में आने से पहले ये प्लेन पाकिस्तान के कराची के नजदीक में था। वहीं इस प्लेन में बैठने को लेकर भी कई लोगों ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी पर निशान साधते हुए कहा-"अंडमान में 2010 में और केरल में 2015 में यह सेवा शुरू की जा चुकी है लेकिन बीजेपी और मोदी के अफसाने में तथ्यों को कभी भी आड़े नहीं आने देना है।"

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी बोला हमला
पीएम मोदी की सी-प्लान पर निशान साधते हुए पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल ने लिखा-

प्रशांत भूषण ने भी कि पीएम मोदी की आलोचना
स्वराज अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा-

देखें सी-प्लेन का टाइम टेबल
सी-प्लेन का टाइम टेबल देखा जा सकता है। सूत्रों से पता चला है कि साबरमती से धरोई डैम की उड़ान में करीब 42 लाख का खर्चा आया।

तोड़े गए कई नियम
सी-प्लेन के यात्रा के समय पीएम मोदी पर सुरक्षा नियमों को तोड़ने के आरोप भी लगे। सीप्लेन की यात्रा में करते समय बहुत से कई ऐसे नियल होते हैं, जिन्हें फॉलो करना होता है। लेकिन पीएम मोदी ने इन्हें फॉलो नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications