UP Nikay Chunav: महिला सीट होने पर निवर्तमान सभासद ने कर डाली शादी, लोगों ने कहा: 'अब भाभी बनेंगी सभासद'

आपने बड़े बड़े नेताओं को चुनाव जीतने के लिए एक से एक हथकंडे अपनाते देखा होगा। किसी ने अपनी जान दांव पर लगाई तो किसी ने दूसरे की जान ले ली। लेकिन ये मामला कुछ हटके है, इसमें चुनाव में जीत के लिए शादी की गई है।

UP Nikay Chunav pilibhit outgoing councilor got married because of reserved female seat in election

UP निकाय चुनाव 2023 की जबसे आरक्षण सूची जारी हुई है, तभी से कई सीटों के समीकरण कुछ इस प्रकार बदले हैं कि लोग अब कुर्सी के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा पीलीभीत जिले में देखने को मिल रहा है, जहां पर एक वार्ड की सीट महिला घोषित होने बाद निवर्तमान सभासद साहब ने कुछ अलग ही कारनामा कर डाला। सभासदी की लत उनको ऐसी कि आनन-फानन में उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला कर डाला।

UP Nikay Chunav pilibhit outgoing councilor got married because of reserved female seat in election

वार्ड की सीट महिला हो गई
दरअसल, यह नजारा है जनपद पीलीभीत के 16 नंबर वार्ड का, यहाँ से निवर्तमान सभासद मोनू राम अवतार सिंह है। लेकिन नई आरक्षण सूची जारी होने के बाद इस वार्ड की सीट महिला हो गई। लेकिन मोनू की अभी शादी नहीं हुई थी। अब इस वार्ड की सभासदी हाथ से जाता देख उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जो चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने शादी करने का मन बनाया और ऐलान कर दिया कि वह अपनी नई नवेली पत्नी को सभासदी का चुनाव लड़ाएंगे।

UP Nikay Chunav pilibhit outgoing councilor got married because of reserved female seat in election

सभासद का पद नहीं छोड़ना था, कर दिया बड़ा ऐलान
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद के 16 नंबर वार्ड के सभासद राम अवतार सिंह मोनू पिछले 5 साल से सभासद थे। इस बार महिला सीट होने की वजह से उन्होंने फौरन ही अपनी शादी करने का मन बनाया क्योंकि वह यह सभासद का पद नहीं छोड़ना चाह रहे थे। उन्होंने इस बात को लेकर अपने घर वालों से चर्चा की तो घर वाले भी राजकुमारी नाम की लड़की के घर पहुंच गए और उनको पूरा माजरा बताया। लड़की के घर वाले भी इस बात पर राजी हो गए और आनन-फानन में फौरन मोनू सिंह और राजकुमारी का विवाह तय हो गया।

UP Nikay Chunav pilibhit outgoing councilor got married because of reserved female seat in election

Recommended Video

    गाजीपुर: निकाय चुनाव में क्या चल पाएगी डॉन की दादागिरी जरूर देखिये ये खबर

    विवाह तय, अब भाभी बनेगी सभासद
    जिसके बाद दोनों का विवाह हुआ, पंडाल सजे, पकवान बने, लोगों का आना जाना लगा रहा, डीजे बजा, डांस हुआ। दोनों की शादी हो गई और दूसरे ही दिन राजकुमारी सभासद का पर्चा भरने चली गईं। इस बात की चर्चा जोरों शोर से हो रही है और दूल्हे राजा कि लोग चुटकी भी ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब सभासद भाभी बनेगी। तो वहीं मौजूदा सभासद और दूल्हे मियां मोनू सिंह कह रहे हैं कि सभासद का पद उनके घर में ही रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+