UP News: शादी के दौरान जीजा को हुआ साली से प्यार, दोनों ने उठाया ऐसा कदम, पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन
UP News: जीजा साली के रिश्ते को लेकर कई बार ऐसी खबर आती है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रहता है। ताजा मामला पीलीभीत जनपद का है। पीलीभीत जनपद में व्यक्ति द्वारा अपने दामाद के ऊपर नाबालिक बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ससुर का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में उसका दामाद उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। उसका आरोप है कि नाबालिक बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

यह पूरा मामला पीलीभीत जनपद के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। ससुर का आरोप है कि उसका दामाद अक्सर ही उसके घर आता जाता रहता था। के दौरान उसने उसकी नाबालिक बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया।
जीजा और साली के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। ससुर का आरोप है कि एक दिन वह मजदूरी करने के लिए गया था इस दौरान उसका दामाद अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचा।
घर पहुंचने के बाद अपने भाई के साथ वह उनकी नाबालिक बेटी को पहले फुसलाकर भगा ले गया। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसे इसके बारे में जानकारी मिली। बाद में वह दामाद से पूछताछ करना चाहा तो दामाद के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली।
इधर छोटी बहन को लेकर पति के फरार हो जाने के बाद उसकी पत्नी भी काफी परेशान है। फिलहाल ससुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गजरौला थाना क्षेत्र के बिगुलीहाई गांव के रहने वाले सुनील और सुधीर नामक दो सभी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications