तीन तलाक पीड़िता रेशमा से बनी रानी, हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Pilibhit News, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां तीन तलाक पीड़िता ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू रीति रिवाज में युवक से शादी कर ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित केके शंखधार ने मंदिर में तलाक पीड़ित महिला का विवाह सम्पन्न कराया। इस मौके पर हिंदूवादी संगठनों के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत की रहने वाली 29 साल की रेशमा ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले मोहम्मद रईस से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका शौहर उसे परेशान करने लगा था। रेशमा ने बताया कि पांच अप्रैल को उसके शौहर ने उसे तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

रेशमा ने अपनाया हिंदू धर्म

रेशमा ने अपनाया हिंदू धर्म

तीन तलाक दिए जाने के बाद रेशमा ने 15 मई को हिन्दू धर्म अपना लिया और अपना नाम रेशमा की जगह रानी रख लिया। धर्म परिवर्तन के बाद रेशमा से रानी बनी पीड़िता ने बरेली के मंदिर में पीलीभीत के युवक दीपक राठौर से विवाह कर लिया।

बच्ची अभी शौहर के पास

बच्ची अभी शौहर के पास

धर्म परिवर्तन कर रेशमा से रानी बनी तलाक पीड़ित युवती ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था और जब उसने तलाक देकर घर से निकाला गया तो उसकी दो साल की बच्ची को भी उससे छीन लिया गया।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+