पीलीभीत: FB पर LIVE होकर सिपाही ने रोते हुए खुद को मारी गोली, लगाया व‍िभागीय प्रताड़ना का आरोप

पीलीभीत, मई 16: यूपी के पीलीभीत में फेसबुक लाइव होकर पीआरवी 112 में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मार ली। सिपाही की मौके पर मौत हो गई। सिपाही की आत्महत्या से विभाग में हड़कंप मच गया। सिपाही ने फेसबुक पर लाइव होकर रोते हुए व‍िभागीय अधि‍कार‍ियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले में जांच के आदेश द‍िए हैं।

pilibhit police constable shot himself during facebook live

पत्‍नी से भी चल रही थी अनबन

मूल रूप से शामली का रहने वाला 27 वर्षीय सिपाही जितेंद्र कुमार पीआरवी 112 में बीसलपुर कोतवाली में तैनात था। उसकी पत्नी मुजफ्फरनगर निवासी सरिता भी कुछ दिन पहले ही बिलसंडा थाने से ट्रांसफर होकर बीसलपुर पहुंची थी। दोनों के एक बच्चा भी है। पति-पत्‍नी के बीच कुछ झगड़ा चल रहा था और मामला परिवार परामर्श केंद्र तक भी पहुंचा हुआ था। बिलसंडा में भी दोनों की तैनाती के दौरान कई बार विवाद अफसरों तक पहुंचा था। बीते शनिवार की दोपहर करीब 3:20 मिनट पर जितेंद्र अपने फेसबुक पेज पर लाइव हुआ।

वीड‍ियो में क‍िया व‍िभागीय प्रताड़ना का जिक्र

सिपाही जितेंद्र ने फेसबुक पर रोते हुए विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाया। जितेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह जीना नहीं चाहता। जितेंद्र के साथियों ने फेसबुक पेज पर ही उसे मैसेज कर ऐसा न करने को कहा। बिलसंडा और बीसलपुर के इंस्पेक्टरों को सीयूजी पर साथियों ने जब तक फोन किया तब तक जितेंद्र ने जिरौनिया पुलिस चौकी के पास खुद को गोली मार ली। सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र अवकाश के लिए अफसरों के पास गया था, लेकिन उसे अवकाश नहीं म‍िला। इस वजह से वह डि‍प्रेशन में आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+