पीलीभीत: रिटायर्ड फौजी को पुलिस स्टेशन में लाठी-डंडों से जमकर पीटा, अब सीओ को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
पीलीभीत, मई 08: खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से है, यहां पुलिस ने एक रिटायर्ड फौजी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने यह आरोप लगाया है कि थाने ले जाकर उसे चारपाई से बांधा गया फिर पांच पुलिसवालों ने उसके कुल्हों पर जमकर डंडे मारे। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप है कि उसके गुप्तांग में डंडा डाला गया।

ये मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड फौजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दारोगा राम नरेश को लाइन हाजिर कर दिया है और सीओ पूरनपुर को मामले कि जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा का माहौल है। वहीं, इस मामले में अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेने की मांग की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेवानिवृत्ति पीड़ित फौजी रेशम सिंह अपने परिवार के साथ बीती तीन मई को पुरनपुर मंडी गेट से होते हुए लखीमपुर अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में जा रहे थे। पूरनपुर मंडी में मतगणना चल रही थी और कोरोना कर्फ्यू भी लगा हुआ था। इस दौरान मौके पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने फौजी की कार को चैकिंग के लिए रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों और फौजी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया।
दारोगा ने आरोप लगाया कि फौजी और उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ी। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। फौजी का आरोप है कि थाने में ले जाकर उसे जमकर पीटा गया और थर्ड ड्रिगी का इस्तेमाल किया। वहीं पीड़ित फौजी ने अपने साथ थाने में हुई मारपीट में लगी चोट का वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर वो पुलिस पर संगीन आरोप लगा रहा है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications