UP: प्रेमिका से मिलने की प्रेमी को मिली सजा, परिजनों ने पकड़ कर पीटा फिर काट दी मूंछ और सिर भी मुंडवाया
UP: प्रेमिका से मिलने की प्रेमी को मिली सजा, परिजनों ने पकड़ कर पीटा फिर काट दी मूंछ और सिर भी मुंडवाया
पीलीभीत, 09 सितंबर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। इतना ही नहीं, प्रेमिका के परिजनों ने उसके मूछों के बाल काट दिए गए और सिर मुंडवा कर गंजा कर दिया। इस घटना के बाद युवक ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, प्रेमिका की ओर से घर में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है।

यह मामला पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक विवाहित महिला अपने पति से विवाद के चलते अपने मायके में आकर रह रही थी। इस दौरान शाहजहांपुर जिले का रहने वाला प्रेमी 05 सितंबर को उससे मिलने पीलीभीत पहुंच गया। इस दौरान विवाहित महिला के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला के भाई और पिता ने प्रेमी को बंधक बनाकर रातभर पीटा। इसके बाद नाई को बुलाकर उसे गंजा करवा दिया।
इतना ही नहीं, प्रेमिका के परिजनों ने आधी मूंछ कटवा दी। जब युवक वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो 6 सितंबर की दोपहर युवक की मां पुलिस लेकर प्रेमिका के घर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराया। इस मामले में 7 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि मुझे मेरे रिश्तेदार की विवाहित लड़की ने फोन कर अपने घर बुलाया था। जब घर पहुंचा तो मुझे मारा पीटा गया। इस दौरान उन्होंने मेरे सिर के बाल मुंडवा दिए।
जिसके बाद पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रेमिका के भाई, पिता और नाई पर केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। बिलसंडा थाना इंचार्ज अचल कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसपर जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications