Pilibhit: फांसी के फंदे पर लटका हुआ था पिता का शव, दूसरे कमरे में पड़ी थी बेटे और बेटी की लाश

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में 45 वर्षीय बालकराम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तो वहीं, दोनों बच्चे के शव दूसरे कमरे में चारपाई पर पड़े हुए थे।

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दियोरिया कला थाना क्षेत्र के रमबोझा गांव में पिता-पुत्र और बेटी के शव मिले है। तीन शव मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि 45 वर्षीय बालकराम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तो वहीं, दोनों बच्चे के शव दूसरे कमरे में चारपाई पर पड़े हुए थे।

Pilibhit News

पीलीभीत एसपी दिनेश कुमार पी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज (30 नवंबर) सुबह दियोरिया पुलिस को सूचना मिली कि रमबोझ गांव निवासी 45 वर्षीय बालकराम, 11 वर्षीय निहाल और 15 वर्षीय शालिनी के शव घर में पड़े है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस एवं फील्ड यूनिट की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। एसपी ने बताया कि बालकराम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

तो वहीं, दोनों बच्चे के शव दूसरे कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला है। एसपी ने बताया कि बालकराम के परिजनों ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि बालकराम व उनकी पुत्री शालिनी किसी आश्रम में जाते थे, क्योंकि इनके ऊपर भूत-प्रेत आते थे। एसपी ने बताया कि इस संबंध में भी जांच की जा रही है। फिलहाल फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थ पर साक्ष्य संकलन किया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा। सम्पूर्ण घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+