Pilibhit: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, अपनी प्रेमिका के साथ फांसी के फंदे पर झूला दूल्हा
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी, क्योंकि वह किसी और से शादी कर रही थी। प्रेमी या प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उनका पार्टनर अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाह रहा था। दोस्ती को प्यार समझ लिया और पार्टनर के इनकार पर जान दे दी। इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं।आज भी उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से एक दुखद घटना सामने आई है जिसमे एक प्रेमी जोडा फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में झूलता मिला है। मृतक लड़के की आज लगन चढ़नी थी और कल बारात जानी थी।

ताऊ के घर दोनों फांसी के फंदे पर झूलते मिले
दरअसल, न्यूरिया थाना क्षेत्र के सैजनिया सैंजना गांव के 21 वर्षीय अरुण का उसी गांव की निवासी 18 वर्षीय कुमकुम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी अनुसार दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। वही कुछ दिनों पहले ही अरुण के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं तय कर दिया था। इसी के चलते आज अरुण की लगन चढ़नी थी। शुक्रवार को युवक की बारात जानी थी। पर इससे पहले ही लड़की के ताऊ राजकुमार के घर में दोनों फांसी के फंदे पर झूलते मिले। उधर मृतक अरुण के भाई संजय का कहना है कि लड़की पक्ष ने उनके भाई की हत्या कर दी है, क्योंकि प्रेम प्रसंग का मामला काफी पहले खत्म हो गया था और कल भाई की शादी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी सहित कराया जाएगा। इसके साथ ही एक महिला डॉक्टर भी पोस्टमार्टम में शामिल होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है

क्या कहता है मनोविज्ञान
क्या युवाओं में सहनशीलता की इतनी कमी है? क्या वे किसी समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश भी नहीं करना चाहते? उनके पास अपनी जान देने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचता है? ऐसे कई सवाल हैं, जो अचानक कौंधते हैं जब ऐसी घटनाओं की सूचना मिलती है। इस तरह की घटनाओं की वजह क्या है।
इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं के बारे में मनोवैज्ञानिकों कि एक लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहने के कारण युवाओं में अलगाव सहने की क्षमता नहीं होती है। इस तरह के केस में देखने में आता है कि युवाओं के संबंध का केंद्र 'आर्कषण'है,'परिपक्वता' नहीं। जैसे-जैसे किशोर, युवा अवस्था की ओर बढ़ते हैं तो एक-दूसरे के प्रति आकर्षण स्वाभाविक होता है। यह कुछ समय के लिए होता है, लेकिन कुछ युवा इसे अपने जीवन का अंतिम सत्य समझ लेते हैं, जिसके कारण इतनी घटनाएं होती है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications