दुल्हन बनकर 20 दिन पहले ससुराल आईं नवविवाहिता को देवर से हुआ इश्क, फिर दोनों ने किया ये कांड

दुल्हन बनकर 20 दिन पहले ससुराल आईं नवविवाहिता को देवर से हुआ इश्क, फिर दोनों ने किया ये कांड

पीलीभीत, 09 मार्च: कहते है प्यार और इश्क अंधा होता है, न कुछ देखता है और न कुछ सुनता है। लोग तो प्यार में सारी हदे तक पार कर देते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सामने आया है। यहां पर 20 दिन पहले दुल्हन बनकर आई नवविवाहिता का अपने देवर से प्यार हो गया। देवर भी अपनी नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा और दोनों ने घर छोड़ने का प्लान बना लिया। एक दिन मौक पाकर दोनों घर से फरार हो गए।

20 दिन पहले हुई शादी

20 दिन पहले हुई शादी

इस बात की भनक जब घर वालों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर आनन-फानन में दुल्हन के पति ने थाने में जाकर तहरीर दी। तो वहीं, अब इस घटना पूरे इलाके चर्चा का विषय बन गई। जबकि, लड़के और लड़की के परिजन काफी परेशान हैं। आपको बता दें, यह मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव का है। इस गांव के एक युवक की शादी 20 दिन पहले पीलीभीत के एक मौहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

देवर संग हुई फरार हुई नवविवाहित

देवर संग हुई फरार हुई नवविवाहित

घर आई नई नवेली दुल्हन को लेकर परिवार में हर्षोल्लास का माहौल था। लेकिन किसी को क्या मालूम था कि देवर-भाभी का हंसी मजाक प्यार में बदल गया है। घर वालों के मुताबिक, शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता अपने देवर संग फरार हो गई। मामले के भनक लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। खास बात यह है कि भागते समय दुल्हन अपने जेवर भी साथ में ले गई। हिन्दुस्तान के मुताबिक, पति ने तहरीर में कहा है कि पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है।

देवर-भाभी के रिश्ते पर नहीं हुआ था किसी को संदेह

देवर-भाभी के रिश्ते पर नहीं हुआ था किसी को संदेह

उसने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई ने इस इस करतूत को अंजाम दिया है। उसने पत्नी को बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई है। पति का कहना है कि उसके चचेरे भाई का लगातार उसके घर पर आना-जाना था और वह मेरी पत्नी से माजक किया करता था। लेकिन किसी को देवर-भाभी के चलते रिश्ते पर संदेह नहीं हुआ। पर किसी को क्या मालूम था कि दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग चल रहा है। वहीं, नवविवाहिता की इस हरकत से मायके पक्ष के लोग भी काफी परेशान हैं। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+