Video: पीलीभीत में पुलिस अफसर के कंधे पर चढ़ बैठा बंदर, जानिए फिर क्या हुआ

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बंदर पीलीभीत जिले की सदर कोतवाली के प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी के कंधे पर आकर बैठ गया। बंदर उनके कंधे पर बैठकर सिर के जुएं बीनने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Recommended Video

      Pilibhit में कोतवाल के कंधे पर बैठ गया Monkey, Social Media पर Video Viral | वनइंडिया हिंदी
      monkey sat on the shoulders of Kotwal in pilibhit

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला पीलीभीत जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां कोतवाली प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी थाने में बैठकर विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। इस दौरान एक बंदर वहां आया। बंदर पहले तो कोतवाल की कुर्सी के आसपास चक्कर काटता रहा। इसके बाद अचानक कोतवाल की मेज पर जाकर बैठ गया। मेज पर बैठकर बंदर ने कोतवाल के हाथ पकड़ कर सहलाना शुरू कर दिया। हालांकि वह चुपचाप बैठे रहे।

      इसके बाद बंदर अचानक से उनके कंधे पर जाकर बैठ गया और सिर के जुएं बीनने में लगा। कुछ देर के बाद पुलिस अधिकारी बंदर से कहते हैं, चलो उतरो, उतरो, हमको जाना है अभी, उतरो भइया। कुछ देर बाद बंदर अपने आप वहां से चला जाता है। इस दौरान कोतवाल भी बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+