पीलीभीत में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, तीन बच्चों समेत पांच की मौत

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Many people died due to falling into uncontrollable car ditch in Pilibhit

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा पीलीभीत जिले के असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, फिर खाई में जा गिरी। कार में बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि पीलीभीत जिले की कोतवाली पूरनपुर की सुरभि कॉलोनी निवासी अश्वनी उपाध्याय अपने आठ साल के बेटे लव और दोस्तों के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। रात लगभग 12:00 बजे वापस आते वक्त यह हादसा हुआ।

गजरौला इंस्पेक्टर नरेश कश्यप उस वक्त गश्त पर थे। उन्होंने आनन-फानन में सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाया। जिसमें से तीन बच्चों समेत पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतकों में अश्वनी उपाध्याय (30), अमित कश्यप (32), नोनी (10), गोलू (5), लव (5) शामिल हैं, जबकि रेखा उपाध्याय, मिनी, सुषमा, आशा व उदय घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+