Pilibhit News: शादी से पहले फरार हो गया दूल्हा, छोटे भाई ने दुल्हन संग लिए सात फेरे

पीलीभीत में एक दूल्हा शादी से पहले पेशाब करने के बहाने घर से निकला और भाग गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसके बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसके छोटे भाई को दुल्हन संग सात फेरे लेने पड़े।

Pilibhit Groom

उत्तर प्रदेश के Pilibhit जिले में एक दूल्हा अपनी शादी से पहले अपने घर से फरार हो गया। परिवार के लोग दूल्हे की काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद थक हार कर दूल्हे के छोटे भाई संग दुल्हन की शादी रचाई गई। छोटे भाई संग दुल्हन की शादी हो जाने के बाद बड़ा भाई दूसरी युवती को दुल्हन बनाकर थाने में लौटा तो परिजन भी हैरान रह गए। अब पिता का कहना है कि अब वह अपने बड़े बेटे को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं।

बहाना बनाकर घर से हुआ था फरार

बहाना बनाकर घर से हुआ था फरार

दरअसल, पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ताल्लुक रामपुर अमृत गांव के रहने वाले श्याम अवध बिहारी के बेटे शशांक तिवारी की शादी बरेली जिले की रहने वाली एक युवती के साथ तय थी। एक फरवरी को बारात जाने वाली थी। बारात निकलने वाले दिन एन वक्त पर शशांक तिवारी अपने घर से पेशाब करने का बहाना बनाकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में उसके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और इधर दुल्हनों को उसके परिवार की चिंता भी शशांक के परिवार को सताने लगी। फिर दुल्हन के परिजनों से बाद विचार किया गया और शशांक के छोटे भाई विषर्भ को ही दूल्हा बनाकर बारात विदा की गई।

छोटे भाई ने दुल्हन संग लिए सात फेरे

छोटे भाई ने दुल्हन संग लिए सात फेरे

बारात विदा होने के बाद छोटे भाई के साथ ही दुल्हन की शादी करा दी गई। इधर परिवार के लोग शशांक तिवारी की खोजबीन करने में भी लगे रहे। छोटे भाई के साथ शादी संपन्न हो जाने के बाद परिवार के लोग 3 फरवरी को थाने में पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शशांक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालने के बाद पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी उसके बाद पुलिस ने एक युवती को भी हिरासत में लिया। सर्विलांस और सीडीआर की मदद से पुलिस ने शशांक तिवारी और एक युवती को बरामद कर लिया। शशांक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए ही घर से फरार हुआ था।

प्रेमिका के साथ कर लिया कोर्ट मैरिज

प्रेमिका के साथ कर लिया कोर्ट मैरिज

शशांक और उसकी प्रेमिका को पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंची। उन दोनों द्वारा कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस के सामने प्रस्तुत किए गए। उसके बाद शशांक के परिजनों को पुलिस थाने बुलाई और थाने पर काफी देर तक पंचायत चली देखें शशांक के पिता अपने बेटे से काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यदि उनका छोटा बेटा ऐन वक्त पर तैयार नहीं होता तो उनकी और होने वाले रिश्तेदार की इज्जत दांव पर लग गई थी। उन्होंने कहा कि शशांक बालिग है और उसने खुद से फैसला करते हुए कोर्ट मैरिज किया है ऐसे में अब वह उसे अपने बेटे के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे और उसे से रिश्ता तोड़ दिए हैं। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शशांक तिवारी द्वारा बताया गया कि वह पहले से ही आरती नामक एक युवती को पसंद करता था और उसी के साथ शादी करना चाहता था। उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से गया था और नवाबगंज में आरती के साथ उसने कोर्ट मैरिज भी कर लिया है।

Recommended Video

    पीलीभीत:जिस दूल्हे को पुलिस कर रही थी तलाश,वह दुल्हन के साथ पहुंचा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+