पीलीभीत: दूध पीते ही एक परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी, घर में हुई मौत

Pilibhit News, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि एक परिवार की पांच लोगों की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी व एसएसपी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

 Five members of a family died in suspicious circumstances in Pilibhit

मामला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है। मंगलवार की सुबह गांव निवासी वेगराज सहित पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं शामिल है। बताया जा रहा था कि परिवार ने रात में दूध पिया था। मृतकों में परिवार के मुखिया वेगराज (60), पत्नी रामवती (55), बेटा नेमचंद (32), बहू मुल्लो देवी (28) तथा बेटी गायत्री (26) की मृत्यु हुई है।

सूचना पर पहुंची डीएम, एसएसपी और जहानाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग और फील्ड यूनिट टीम ने दूध का नमूना लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो प्रारंभ‍िक जांच में सामने आ रहा है क‍ि जहरीले पदार्थ के सेवन से ये घटना हुई है। मौके पर भगोने में जो दूध म‍िला, उसका रंग नीला द‍िखा। इससे लग रहा है क‍ि क‍िसी ने दूध में जहर म‍िलाकर पूरे पर‍िवार को खत्म क‍िया है। वहीं, गांव वालों का कहना है क‍ि एक द‍िन पहले उनके यहां दो लोग आए थे, लेक‍िन वह कौन थे और क्या करने आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं म‍िल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+