'तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं' के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पार्टी नेताओं को कहे अपशब्द, ऑडियो वायरल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का एक और कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में वरुण गांधी पीलीभीत सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी और किसान नेता बीएम सिंह को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो कब का है इसके बारे में कुछ साफ नहीं है। बता दें कि रविवार को भी वरुण गांधी का एक ऑडियो वायरल हुआ था। एक युवक रात करीब 10 बजे मदद के लिए वरुण गांधी को फोन करता है, इस पर भड़के वरुण गांधी उससे कहते हैं, मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं।'
Recommended Video

युवक के कॉल करने पर भड़के वरुण गांधी
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो बीजेपी सांसद वरुण गांधी का है। जिसमें वह भाजपा के मौजूदा विधायक और एक पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं सहित किसान नेता बीएम सिंह को भी अपशब्द बोलते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो के मुताबिक, सुमित सक्सेना नाम का एक शख्स सांसद वरुण गांधी को फोन करता है। सांसद को शक था कि वह पीठ पीछे उन्हें और उनकी मां मेनका गांधी को गाली देता है। इसपर सांसद ने पूर्व मंत्री विनोद तिवारी और किसान नेता बीएम सिंह को अपशब्द कहते हुए कहा कि उनकी मां तो सुन भी लेती थीं, लेकिन उन्हें दोस्ती और दुश्मनी अच्छे से निभानी आती है।
विधायक के लिए कहे अपशब्द
ऑडियो में वरुण गांधी कह रहे हैं कि लॉकडाउन के बाद आउंगा और शहर विधायक संजय गंगवार को भी बुलाता हूं, उसकी औकात मेरे सामने भौंकने की भी नहीं है। उसकी औकात सिर्फ मेरी चप्पल उठाने की है। वरुण गांधी ने शख्स से कहते हैं कि पीलीभीत में या तो तुम रहोगे या वरुण गांधी रहेगा। एक को तो जिला छोड़ना ही पड़ेगा। फिलहाल, वरुण गांधी की इस ऑडियो के बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications