प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, फिर आधी रात में पति के साथ हुई खौफनाक वारदात
मोतिहारी। देश में जारी लॉकडाउन के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक पति बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा
जानकारी के मुताबिक, बेलाही के रहने वाले नंदलाल दास की पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। मंगलवार की रात नंदलाल ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इसी बीच पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या की योजना बना डाली।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को किया आग के हवाले
बताया जा रहा है कि प्रेमी उसके घर के बाहर ही छिप गया और आधी रात में प्रेमिका के साथ मिलकर नंदलाल पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और भाग गया। आग की लपटों में घिरे नंदलाल की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाई। आग बुझाने तक नंदलाल बुरी तरह झुलस चुका था। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रेमी संग फरार हुई पत्नी
पुलिस ने गंभीर रूप से झुलस चुके नंदलाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि घायल नंदलाल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नंदलाल की पत्नी और उसका प्रेमी पताही महमदा निवासी घुलन दास फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications