अंधविश्वास का खेल: इलाज के नाम पर लोहे की सीकड़ से महिला को किया अधमरा

पटना। विज्ञान और तकनीक के जमाने में एक ओर जहां दुनिया फेसबुक, whatsapp और twitter पर नृत्य नए आयाम गढ़ने में लगी हैं वहीं समाज का एक वर्ग आज भी अंधविश्‍वास के भंवर में फंसा हुआ है। ताजा मामला पटना में फुलवारीशरीफ का है। फुलवारीशरीफ से सटा एक गांव हिंदूनी है।

Woman accused of witchcraft beaten in Bihar

जहां ओझा के पास इलाज के लिए एक महिला आई थी। इलाज के नाम पर ओझा ने महिला को को खंभे से बांधकर लोहे की सीकड़ से उसकी इस कदर पिटाई की कि वो अधमरी हो गई। महिला को गंभीर हालत में परिजन पहले फुलवारीशरीफ थाना लेकर पहुंचे फिर पीएससी ले गए। वहीं मामले में एसपी राजेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा बेरिस्टर पासवान को महिला की पिटाई करने वाले को पकड़ने के लिए छापेमारी करने के लिए भेजा।

फुलवारी थाने में पीड़ित महिला के पति सियारामशरण ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है। उनकी पत्नी कला देवी का रात में शरीर फूल जाता है और बेचैनी से वह तड़पने लगती है। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद जब इलाज नहीं हो पा रहा था तो ओझा गुनी के चक्कर में हिंदूनी गांव आ गए। हिंदुनी नहर पर बलराम पासवान भगत और उसकी पत्नी मिंता देवी झाड़फूंक करती थी।

जब वह अपनी पत्नी कला देवी को लेकर हिंदुनी पहुंचे तो बलराम पासवान भगत और उसकी पत्नी नेता देवी ने उसे खंभे से बांधकर लोहे के सिकड़ से पीटना शुरु कर दिया। कलावती देवी ने जब ओझा से कहा कि उसे चोट लग रही है तो उन लोगों ने कहा कि शैतान चुड़ैल को पीट रहे हैं। ओझा दंपती महिला की बुरी तरह पिटाई से महिला चिल्लाने लगी तो उसके पति सियारामशरण ने उसे बचाया और थाने ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+