साली से हुआ प्यार तो घरवाली ने भिजवाया ससुराल

पटना। साली से प्यार होने के बाद घरवाली ने भिजवाया ससुराल। यह सुनकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठा रहे होंगे कि आखिर माजरा क्‍या है?

What Bihar woman do when her husband was in extra marital affair

भला कैसे एक पत्नी अपने पति को सौतन के पास भेज सकती है? तो चलिये चलते हैं पटना जिले के बचरी गांव। गांव के निवासी संजय बैठा को अपनी साली के प्यार में पागल होकर घरवाली से रिश्ता तोड़ने का फैसला लेना काफी महंगा पड़ गया। घरवाली ने संजय बैठा और अपनी बहन को ससुराल यानी जेल भिजवा दिया।

हुआ यूं कि संजय बैठा पिछले कई दिनों से अपनी साली के साथ घर बसाने के फिराक में लगा हुआ था। आज से एक साल पहले संजय की शादी आरा जिले में हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने-जाने के क्रम में संजय की पत्नी की बहन रेखा से उसे प्यार हो गया। रेखा के प्यार में पागल संजय ने अपनी पत्नी को छोड़ने तक का फैसला कर लिया था। जिसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो उसने लाख मिन्‍नतें कीं, लेकिन संजय नहीं माना। सीमा तब पार हो गई जब संजय और रेखा खुलेआम प्‍यार फरमाने लगे।

अब जब सब्र की सीमा पार हो गई, तो पत्‍नी ने दोनों को जेल पहुंचाने की ठान ली। वह नजदीकी थाना पहुंची और अपने पति तथा बहन के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सही साबित हुई कि संजय एक पत्‍नी के होते हुए दूसरी के साथ संंबंध बना रहा है, जो कि कानून अपराध है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+