बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ, बारिश के आसार
पटना। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार सुबह मौसम एकदम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को मानसून की बारिश हुई। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार के बाद भारी बारिश की संभावना है।
राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री और गया में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और गया में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 12.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications