जनता का स्पष्ट रुझान एनडीए की ओर है: उपेंद्र कुशवाहा
पटना (मुकुंद सिंह)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि लालू इस कोशिश में हैं कि फिर से सत्ता में उनकी वापसी हो जाए, लेकिन बिहार की जनता उनकी रग-रग से वाकिफ है।
अब केंद्र से हम भीख मागने नहीं जाएंगे: नीतीश कुमार
लालू यादव का एक दामाद समर्थन में तो दूसरा उनका कट्टर विरोधी
उपेंद्र कुशवाहा ने लालू पर प्रहार करते हुए कहा कि जनता का स्पष्ट रुझान एनडीए की ओर है और जनता सिर्फ विकास चाहती है. लालू अपमान करने के लिए ही जाने जाते हैं और 15 साल सत्ता में रहकर सिर्फ बिहार की जनता का अपमान ही किया है।
वहीं, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण कुमार ने कहा कि लालू और नीतीश का हर वार झेलने के लिए वो तैयार हैं और जनता पर इसका कोई असर नही पड़ने देंगे। अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार को सत्ता में लाने के लिए उन्होंने 14 साल तक प्रयास किया, लेकिन नीतीश ने कलम में स्याही भरने के बदले कलम को लाठी से बांधकर बिहार की जनता का अपमान किया है। इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी और एनडीए बिहार की जनता को अंधकार में रहने नहीं देगी।













Click it and Unblock the Notifications