अर्नब की गिरफ्तारी पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, कहा- देश पर इमरजेंसी थोपने वाले आज लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं

मधुबनी। मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। अर्नब की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

up cm yogi adityanath targets congress party over arrest of arnab goswami

Recommended Video

    Arnab Goswami Arrest: Sanjay Raut और Amit Shah समेत जानिए नेताओं ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्नब गोस्वामी जी की गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। देश में इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुंह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।' अपने अगले ट्वीट में योगी ने कहा, 'कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास है।'

    सीएम योगी ने बुधवार को बिहार के मधुबनी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है। पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज देश के एक बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्‍वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस, लोकतंत्र के चौथे स्‍तम्‍भ पर हमला कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश पर 55 साल तक शासन करने का मौका मिला। लोकतंत्र का गला घोंटने का उसका पुराना इतिहास रहा है। 1975 में उसने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। आज भी आपने देखा होगा कि कैसे देश के एक बड़े पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने कहा कि जनता को देश में अराजकता पैदा करने की छूट किसी को नहीं देनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+