बेउर जेल में कैदी पूर्व सांसद के पास से दो मोबाइल फोन और सिम बरामद, बिहार के कई जेलों में हुई छापेमारी

पटना। बिहार के कई जेलों में बुधवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें मोबाइल फोन, चाकू, बेल्ट समेत अन्य सामान मिले हैं। पटना की बेउर जेल में छापेमारी के दौरान ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व सांसद विजय कृष्ण के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डायरी मिले हैं। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने चार घंटे तक बेउर जेल की तलाशी ली। पूर्व सांसद के पास से मिली डायरी में कई लोगों के कॉन्टेक्ट नंबर भी दर्ज हैं। मोबाइल और सिम बरामदगी के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Two mobiles and sim cards found in possession of former MP in Beur Jail

सीवान की जेल में डीएम अमित कुमार पांडेय और एसपी अभिनव कुमार की टीम ने छापेमारी की जिसमें चाकू, बेल्ट, खैनी, मोबाइल चार्जर, ईयरफोन समेत अन्य सामानों की बरामदगी की गई है। पटना की बेउर जेल में छापेमारी में पूर्व सांसद के पास जो लाल रंग की डायरी मिली है उसमें बीस लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। उनके पास से दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। डायरी में मिले मोबाइल नंबरों की जांच कर पता लगाया जाएगा कि पूर्व सांसद किनके-किनके संपर्क में रहते थे।

इसी सप्ताह बेउर जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें एक कैदी को अन्य कैदी कान पकड़कर उठक-बैठक लगवा रहे थे। इस घटना का वीडियो जेल में किसी ने बनाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद ही बिहार के लगभग सभी जेलों में छापेमारी की गई है। पूर्णिया जेल में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की जिसमें एडीएम, एसडीएम शामिल रहे। बेगूसराय जेल में भी छापेमारी की कार्रवाई हुई जिसमें कैंची की बरामदगी की गई है। नवादा जेल में भी छापेमारी के दौरान डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। औरंगाबाद जेल में छापेमारी में तीन मोबाइल फोन और चार चार्जर मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+