ट्रेन से टकराया ट्रक बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां

पटना। 63242 गया-पटना मेमू सवारी गाड़ी गया से चलने के बाद बारा गुमटी के पास रेलवे क्रॉसिंग पार होते समय एक गिट्टी लदी ट्रक से टकरा गई। फलतः ट्रक रेलवे क्रासिंग के गेट में फंस गया। मेमो ट्रेन वहीं पर रुक गई। इस क्रम में ट्रेन का चक्का पटरी से उतर गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

पढ़ें- प्राइवेट एजेंसी के हाथों में होंगे रेलवे के पूछताछ केंद्र

Train Truck Accident

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना की सूचना मिलते चाकन्द ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी दल बल के साथ पहुंच गये।

इस घटना के कारण गया-पटना ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन करीब करीब 5 घंटे तक ठप रहा। गया-पटना सड़क मार्ग भी घंटे अवरुद्ध रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग तथा जेसीबीके द्वारा फंसे ट्रक को निकाला गया।

Train Truck Accident

इस दौरान घटनास्थल के दोनों गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। घटना के संबंध में सवारी ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि लगभग 200 मीटर की दूरी पर था तो सिग्नल पीला नजर आ रहा था। परंतु पलक झपकते ही सिग्नल लाल हो गया।लाल सिग्नल देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। लेकिन ब्रेक लगाते लगाते ट्रेन की इंजन गुमटी पार कर रहे ट्रक से टकरा गयी। ट्रेन की स्पीड कम रहने से कोई बड़ी घटना नहीं घटी अन्यथा आज बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

पढ़ें- बिहार की खबरें

वहीं रेलवे के एरिया मैनेजर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सवारी गाड़ी का चालक तथा लोको इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चाकंद स्टेशन के समीप हुई दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

Train Truck Accident

ट्रेन काफी विलंब से पटना जंक्शन पहुंची जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।वही रेलवे के वरीय अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चालक और लोको इंस्पेक्टर की लापरवाही से घटना घटी है। जिसमें दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+