शहाबुद्दीन के बाद अब लालू के बेटे तेज प्रताप के साथ दिखा शार्प शूटर मोहम्‍मद कैफ

पटना। पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड में आरोपी और शार्प शूटर मोहम्‍मद कैफ की तस्‍वीर बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेज प्रताप यादप के साथ सामने आई है। इससे पहले कैफ की तस्‍वीर बाहुबली शहाबुद्दीन के साथ सामने आई थी जब वो भागलपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। आपको बता दें कि राजदेव हत्‍याकांड में आरोपी मोहम्‍मद कैफ फरार अपराधी है।

Lalu's son Tej Pratap Yadav clicked photograph with Shahabuddin's shooter Mohd Kaif

हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चला है कि तेज प्रताप यादव के साथ कैफ की यह फोटो कब की है। तेज प्रताप ने इस फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'हजारों लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं, मैं सबको तो नहीं जानता'।


शहाबुद्दीन के गांव भी गया था कैफ

भागलपुर जेल से शहाबुद्दीन की रिहाई के समय कैफ उसे रिसीव करने आया था। वह काफिले के साथ-साथ सीवान और शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर भी गया था। कैफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले कई बार उसके घर पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन जब वो सामने आया, तो उसे अरेस्ट नहीं कर सकी।

राजदेव रंजन हत्याकांड पर सरसरी नजर

पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या 13 मई 2016 को सीवान के रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। इस केस में शहाबुद्दीन को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने 5 शूटरों को अरेस्ट किया था। पुलिस को पता चला था कि लड्डन मियां के कहने पर राजदेव को गोली मारी गई थी। लड्डन शहाबुद्दीन का करीबी बताया जाता है। उसने सरेंडर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+