बिहार सरकार के मंत्री जनक राम OSD मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी

पटना। शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस टीम ने बिहार सरकार के मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों पर सरकारी पद पर काम करते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप है। बता दें कि बीते गुरुवार को मंत्री जनक राम को बिहार भाजपा के कोर कमेटी और चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। इधर, शुक्रवार को उनके ओएसडी मृत्युंजय कुमार सहित तीन लोगों के घर रेड पड़ी है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर खूब काली कमाई की है। इनके काले कारनामों के बारे में स्पेशल विजिलेंस यूनिट को शिकायत मिली थी। इसके बाद आरोपों की जांच की गई।

svu did raid on house of minister janak ram osd

वहीं जांच रिपोर्ट आने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने आज सुबह पटना, अररिया और कटिहार में रेड की। एडीजी नैयर हसनैन खान ने पुष्टि की है। 25 नवंबर को इनके खिलाफ एसवीयू ने 13 ( 1 ) ( b ), 13 ( 2 ) r/w और पीसी एक्ट 1988 की धारा 12 व आईपीसी की धारा 120b के तहत एफआईआर दर्ज की गई। फिर स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में अपील इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए परमिशन मांगा गया।

कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू कर दी गई। तीन अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। शाम तक इस मामले में बड़ा अपडेट हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व एसवीयू ने 23 नवंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में पटना क धनरुआ की सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में इनके काली कमाई से अर्जित किये गए चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। यह कार्रवाई पब्लिक से मिली शिकायत पर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+