चुनाव के बाद गिर जाएगी नीतीश की सरकार!

sushil kumar modi
पटना। लोकसभा चुनाव बस अब खत्म ही होने वाला है। चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 16 मई को हो जाएगा, लेकिन चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार की जनतादल यूनाइटेड की सरकार का भविष्य तय कर दिया है।

सुशील कुमार ने घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज जेडी (यू) के 50 से ज्यादा विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील मोदी ने दावा किया कि जेडी (यू) के 50 से अधिक विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इन विधायकों ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में खुलकर समर्थन किया है।

पढ़ें- मोदी बनें पीएम तो बढ़ेंगी जसोबेन की मुश्किलें

सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है, उससे जेडी (यू) के ये विधायक खुश नहीं हैं। इसी वजह से वो भाजपा का साथ दे रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक ग्राफ गिरा है और जेडी (यू) के ये विधायक इस डर से उनका समर्थन कर रहे हैं कि कहीं बिहार में आरजेडी और लालू प्रसाद सत्ता में फिर से न आ जाएं।

गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के साल 2010 में हुए चुनाव में जेडी (यू) के 117 और बीजेपी के 91 विधायक निर्वाचित हुए थे। विश्वास मत के लिए यहां 122 विधायकों की जरुरत होती है। एनडीए से बाहर होने के बाद नीतीश सरकार ने पिछले साल कांग्रेस के चार, सीपीआई के एक और चार निदर्लीय विधायकों की मदद से विश्वास मत हासिल कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+