सुशील कुमार मोदी की वजह से भाजपा की किरकिरी
पटना (मुकुंद सिंह)। बीजेपी नेता सुशील मोदी की वजह से अब भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी हुई है। ऐसी किरकिरी, कि उनके खिलाफ एफाईआर तक दर्ज हो गई। असल में सुशील मोदी ने भभुआ में चुनावी सभा के दौरान वोटरों को साड़ी, टीवी और लैपटॉप देने के वादा कर डाला।
नीतीश कुमार की सभा में चप्पलों के मतलब तो समझिये
Video: लड़की संग जदयू प्रत्याशी ने किया अश्लील पोल डांस
पुलिस ने भाषण के अंश को खंगालने के बाद माना है कि सुशील मोदी की घोषणा प्रलोभन देने की तरह है। सुशील मोदी पर 171E, 188 आईपीसी और 123 आरपी एक्ट के तहत भभुआ थाने में 553/15 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
मोदी पर भभुआ में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. कैमूर जिले के भभुआ में सुशील मोदी ने कहा था कि राज्य में चुनाव के बाद अगर भाजपा की सरकार बनती है तो दलितों को टीवी एवं लैपटॉप बांटा जायेगा। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि गरीबों को साल में एक बार धोती एवं कुर्ता भी दिया जायेगा।
क्या कहते हैं सुशील मोदी
"यह हमारा अधिकार है कि हम जनता को यह बताएं कि जब उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो उनके हित में किस तरह की योजना बनायी गयी हैं। हमारा अधिकार है कि हम जनता को बतायें कि हमारी सरकार बनने पर हम उनके लिए क्या करेंगे। हजार बार मैं इस बात को दोहराउंगा कि हमारी सरकार बनने पर हम उनके लिए क्या करेंगे। हम दलितों को टीवी सेट देंगे और 50 हजार छात्रों को लैपटॉप भी देंगे।"
भभुआ के थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी अर्जुन प्रसाद के बयान के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ मतदाताओं को लुभाने के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन के तहत भभुआ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आपको बताते चले की कि सोमवार को भभुआ में भाजपा उम्मीदवार आनंद भूषण पांडेय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोदी यहां आए थे।
नामांकन के बाद सुशील मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर बिहार में भाजपा की सरकार बनती है तो दलित बस्ती में लैपटॉप और टीवी बांटें जाएंगे। इसके साथ ही गरीबों को धोती और कुर्ता खरीदने के लिए रुपये दिए जाएंगे।मोदी ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि नेताओं का यह अधिकार है कि वे जनता को बताएं कि जब उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो उनके हित के लिए किस तरह की योजना बनाई गई है।













Click it and Unblock the Notifications