बिहार: छात्रा के एडमिट कार्ड पर भोजपुरी एक्ट्रेस की न्यूड फोटो
कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रा की फोटो की जगह एक अश्लील भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन का फोटो वाला प्रवेश पत्र दिया है।
पटना। इसे विभाग की अश्लील हरकत कहें या गुस्ताखी पर जो भी हो इस एडमिट कार्ड को देखने से ही जहां आंखे शर्म से पानी-पानी हो जाती है।वहीं, उसे लेकर अब छात्रा परीक्षा देने कैसे जाएगी। बता दें कि यह एडमिट कार्ड बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इंटर स्तरीय संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए इस छात्रा को दिया गया है। जिसमें आयोग ने छात्रा की फोटो की जगह एक अश्लील भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस की फोटो लगा दी। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2017 को जारी किया गया था। जिसकी परीक्षा 26 फरवरी को दी जानी है। ये भी पढ़ें:एसएससी में छप्पर फाड़ के भर्ती, 8300 पद खाली, ऑनलाइन भरें फॉर्म

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारी नींद में काम करते हैं। या फिर जानबूझकर इस छात्रा के साथ ऐसा किया गया है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन सवाल ये है कि अब यह छात्रा इस एडमिट कार्ड के जरिए कैसे परीक्षा दे सकती है।
बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली मोनालिसा का कहना है कि आखिरकार आयोग ने कैसे उनकी तस्वीर को हटाते हुए टॉपलेस हीरोइन की न्यूड फोटो लगा दी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस गलती की वजह से जहां मुझे सभी के सामने शर्मसार होना पड़ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए यह एडमिट कार्ड इतना वायरल हो रहा है कि मेरी बदनामी की वजह से हमारे घर वाले भी परेशान हैं। कर्मचारी आयोग की एक गलती से छात्रा के भविष्य और उसके परीक्षा देने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिग बॉस वाली मोनालिसा की है ये तस्वीर
उल्लेखनीय है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 06060114/2014 परीक्षा का विज्ञापन नम्बर जारी किया था। इसके बाद छात्रा ने इस प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा- 2014 के लिए आवेदन किया। छात्रा का नाम भोजपुरी फिल्म की मशहूर अभिनेत्री बिग बॉस 10 में अभिनय कर रही मोनालिसा के नाम से मिलता जुलता है। लेकिन इन दोनों के नाम का टाइटल एक नहीं है। छात्रा का परीक्षा केंद्र आरा के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान अस्थाई हाई स्कूल में है। बता दें कि यह एडमिट कार्ड बड़ी तेजी से व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर फेसबुक तक वायरल हो रहा है।
वहीं, इस मामले को देखते हुए अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की इस गलती की वजह से जहां एक छात्रा के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। जिसको लेकर इस प्रकरण में एडमिट कार्ड जारी करने वाले आयोग के अधिकारियों पर मानहानि व क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया जा सकता है। ये भी पढ़ें: स्कूल से लौट रही लड़कियों को जबरन गले लगाने की कोशिश करने वाला शख्स गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications