दिल्ली जा रही spicejet flight के विंग में लगी आग, पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, VIDEO

नई दिल्ली, 19 जून: पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के एक विंग में आग लग गई। जिसके बाद फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें, फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दिल्ली जा रही है।

Recommended Video

      Patna Emergency Flight Landing: SpiceJet में लगी आग, Emergency Landing | वनइंडिया हिंदी | *News
       SpiceJet flight returned to Patna airport after engine issues says Airport official

      इंजन में खराबी के बाद पटना एयरपोर्ट लौटी स्पाइसजेट की फ्लाइट

      पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली जा रही थी। उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अन्य प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है।

      पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा विमान में आग लगने और जिला और हवाईअड्डा अधिकारियों को सूचित करने के बाद दिल्ली जाने वाली उड़ान पटना हवाई अड्डे पर लौट आई थी। सभी 185 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंजीनियरिंग टीम आगे की जांच कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+