नीतीश का विभीषण कौन, मिल सकता है 20 को बड़ा झटका !

पटना। (मुकुन्द सिहं) जदयू नेता नीतीश कुमार 20 फरवरी को फिर से धोखा खा सकते हैं। नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग सकता है। उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। उनकी राजनीति को कुंद करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। और ये तैयारी किसी और ने नहीं उनके लाडले विधायकों ने ही कर रखी है। जदयू के एक विश्वसनीय सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश गुट में नये विभीषण तैयार हो चुके हैं।

nitish kumar

नीतीश कुमार के परेड में शामिल विधायक थे

माना जा रहा है कि जो विधायक नीतीश कुमार के साथ दिल्ली आए थे उनमें से कुछ दिखाने के लिए उनके साथ। नीतीश खेमे के कुछ विधायक मांझी को ही स्पोर्ट करेंगे, उनका कहना है कि मुख्यमंंत्री मांझी ने ही कहा है कि विधानसभा के फ्लोर पर वो मांझी का समर्थन करेंगे। उन विधायकों की माने तो ये विधायक मांझी के साथ है। उन विधायकों के मुताबिक उन्हें मांझी की ओर से ही निर्देश मिले है कि वो नीतीश कुमार घुमाने के लिए जहां-जहां ले जा रहें हैं, वहां उनके साथ जाएं।

नीतीश गुट के कई विधायकों का कहना है कि हमलोग मांझी जी के दिशा-निर्देश पर ही नीतीश कुमार के पीछे-पीछे चल रहे हैं। नीतीश कुमार के समर्थन का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। विधायक कहते हैं कि नीतीश कुमार सुन सबकी रहे हैं लेकिन अब भी चंद दलालों के कहे पर ही ज्यादा अमल कर रहे। विधायकों के लहजे में कहें तो नीतीश-लालू की खोपड़ी एक ही है। एक विधायक का कहना है कि दोनों बात-बात पर दांत पीसने लगते हैं। इसलिए नहीं लगता है कि ये लोग आगे चलकर भी सुधरने वाले हैं।

अभी जो भी कर रहे अपनी राजनीतिक करियर बचाने के लिए कर रहे। इसलिए हम विधायक भी अपना करियर देख रहे हैं। नीतीश से नाराज विधायकों का कहना है कि नीतीश-लालू की तरह अपमानित करने वाला स्वभाव या रवैया कम-से-कम मांझी जी में नहीं ही हो सकता है। इसलिए 20 को अपने सम्मान और जनता के सम्मान की रक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+