नीलकमल सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर गाया अश्लील गाना, वो बोलीं- दिल से आपको आभार

पटना। भोजपुर सिंगर नीलकमल सिंह की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है। वैसे तो नीलकमल सिंह अपने भोजपुरी गानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनकी तारीफ नहीं बल्कि चौतरफ विरोध हो रहा है। नीलकमल सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर निशाना साधते हुए एक बेहद अश्लील गाना गाया है। इस गाने में नीलकमल सिंह अक्षरा सिंह के प्राइवेट पार्ट पर गाना गा रहे हैं। नीलकम सिंह भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर पवन सिंह की तरफ से अक्षरा सिंह पर हमला कर रहे हैं।

यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस गाने में नीलकमल सिंह ने अश्लीलता की सारी हद पार कर दी है। वहीं अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर नीलकमल सिंह को मुंहतोड़ जवाब दिया है। फेसुबक अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि नीलकमल आपका बहुत बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया मेरे व माँ , बहन , बेटी , नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूँ

अक्षरा सिंह ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

अक्षरा सिंह ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

इसके अलावा उन्होंने कहा कि समस्त भोजपुरिया समाज का जो मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए भी आपके चरणों में पुष्प अर्पित करना चाहती हूँ ईश्वर करे आप ऐसे गाने गा गाकर आपने जो मुक़ाम हासिल किया है माँ सरस्वती उसमे और बढ़ोतरी प्रदान करें । वैसे आपको बता दूँ आपकी जानकारी के लिए की जिस शब्द का आपने प्रयोग किया है वही माँ काली की शक्ति है वही supreme power है । दिल से आपको आभार।

अक्षरा और पवन सिंह में बढ़ी हैं दूरियां

अक्षरा और पवन सिंह में बढ़ी हैं दूरियां

आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी जगत के लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों ने एक से एक सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। हालांकि दोनों इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते। कुछ वक्त पहले अक्षरा का गाना किराया क्या तेरा बाप देगा रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह से जोड़कर देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+