बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है शिवसेना
पटना (मुकुंद सिंह)। शिवसेना महाराष्ट्र की राजनीति से निकलकर अब राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करना चाहती है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। हमारी योजना उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी लड़ने की है।
पढ़ें- बिहार पर बड़ा दांव: कौन जीतेगा और किसकी होगी हार?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआएम) के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल क्षेत्र में लड़ने का एलान किया था। चुनाव के समीप आते ही बिहार की राजनीति में दूसरे प्रदेशों के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस जदयू और राजद ने एक स्वर में असादुद्दीन ओवैसी के बिहार चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा था कि भाजपा वोट का बिखराव करना चाहती है इसलिए ओवैसी को सीमाचंल मे उतार रही है।
अब शिवसेना के भी बिहार चुनाव लड़ने के फैसले के बाद महागंठबंधन क्या प्रतिक्रिया देते है यह देखना होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि अब चुनाव है, तो हम जहां भी हो सकता है उम्मीदवार खड़ा करेंगे और अपनी ताकत दिखायेंगे।
एक सवाल पूछे जाने पर क्या वो एनडीए में शामिल होकर लड़ेंगे, उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है बीजेपी के साथ वहां बड़े लोग है एनडीए में। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि शिवसेना बिहार में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।













Click it and Unblock the Notifications