ट्रेन में लड़कियों से छेड़छाड़, मदद को नहीं आयी जीआरपी

Women on platform
पटना। सरकार ने जीआरपी के जवानों को ट्रेन में तैनात करने का निर्णय इसलिये किया, ताकि लड़कियां सुरक्षित ढंग से अपने गंतव्‍य स्‍टेशन तक पहुंच सकें, लेकिन अगर जीआरपी खुद अपनी जिम्‍मेदारी से पल्‍ला झाड़ ले तो क्‍या। पटना में 93 लड़कियों का एक समूह शैक्षिक टूर पर जा रहा था, जिनमें से कई लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने चलती ट्रेन में अभद्रता, छेड़छाड़ व उत्‍पीड़न किया, लेकिन मदद के लिये जीआरपी नहीं आयी।

अफसोसजनक बात यह है कि जीआरपी के अधिकारी तब होश में आये, जब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का फैक्‍स उनके कार्यालय पहुंचा। तब सब इंस्‍पेक्‍टर समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया। यह घटना गंगा-दामोदर एक्‍सप्रेस की है, जिसमें 93 छात्राओं का एक समूह शैक्षिक टूर पर जा रहा था। सभी छात्राएं धनबाद से ट्रेन में चढ़ी थीं। उनके साथ पांच शिक्षक और एक नन भी थीं। लड़कियों की सीट पर कुछ युवक बैठे थे, जब उनसे सीट खाली करने को कहा, तो उन्‍होंने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

देखते ही देखते छेड़छाड़ शुरू कर दी और लड़कियों से लड़कियों से हाथापायी भी की। इस दौरान कुछ लड़कियों ने ट्रेन में मौजूद जीआरपी के जवानों से शिकायत की, तो उन्‍होंने कोई तवज्‍जो नहीं दी। ये लड़कियां कार्मल स्‍कूल धनबाद और दिगवाडीह की कक्षा 9 से 12 की छात्राएं थीं। ट्रेन के पटना पहुंचते ही लड़कियों ने उतर कर स्‍टेशन पर जीआरपी थाने पर शिकायत दर्ज करायी। देखते ही देखते मामले की सूचना मुख्‍यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई और नीतीश कुमार ने तुरंत फैक्‍स के जरिये मामले की जांच के आदेश दे दिये।

रेलवे पुलिस के सुप्रीमटेंडेंट उपेंद्र कुमार सिन्‍हा ने बताया कि जीआरपी के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिये एक विशेष टीम गठित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+