बिहार: बेटी को 12वीं का एग्जाम दिलाने जा रहे राजद नेता को मारी गोली
Begusarai News, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी बेटी को 12वीं की परीक्षा दिलाने जा रहे राजद नेता को बदमाशों ने दो गोलियां मारी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में राम कृपाल महतो को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मामला बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही गांव का है। रामकृपाल की बेटी 12वीं की परीक्षा दे रही है। बेटी को सेंटर पहुंचाने के लिए रामकृपाल मोटरसाइकिल से अपने घर से निकले। वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी व कारीचक के बीच स्थित लतराही में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे रास्ते में उन पर कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। राजद नेता के सीने में दो गोलियां लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में राम कृपाल महतो को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिवारवालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications