बिहार: दोहरे हत्याकांड में RJD की महिला नेता ने कबूला जुर्म

16 जुलाई को जहानाबाद के सदर थाना अंतर्गत निजामदीपुर गांव में लोगों की पिटाई से बुरी तरह घायल व पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती संगीता देवी बीते दिनों से गायब थी।
पुलिस अभियान में उनकी गिरफ्तारी के बाद इस वीभत्स डबल मर्डर का राज खुल गया। संगीता ने पुलिस के सामने ना सिर्फ अपना गुनाह कबूल कर लिया साथ ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां क्रमवार समझा दीं।
पढ़़ें- सजा ईमानदारी की
युवकों की हत्या में उसके साथ नदौना गांव निवासी मुन्ना शर्मा, उसकी एक ममेरी बहन, चांदनी नामक एक युवती के अलावा पांच अन्य लोग शामिल थे। जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
गौरतलब है देर रात संगीता देवी और नदौना गांव निवासी उसके एक युवा पुरुष मित्र मुन्ना सिंह को निर्वस्त्र कर पुलिस के सामने ही निजामदीपुर गांव में पीटा गया था। दोनों पर जमीन खरीदने के नाम पर 15 लाख की नकदी लेकर संगीता सिंह के निजामदीपुर स्थित आवास पर गए चुन्नू एवं राकेश की हत्या कर लाश गायब करने का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications