Bihar : गोपालगंज में RJD नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, तेजस्वी के थे करीबी
गोपालगंज, 13 मई: बिहार के गोपालगंज में आरजेडी नेता डॉक्टर राम इकबाल यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राम इकबाल यादव तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि राम इकबाल यादव एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।

घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गांव स्थित आरजेडी नेता के घर के पास हुई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल पर ही डॉ. राम इकबाल यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डॉ. राम इकबाल यादव के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
राम इकबाल यादव सारण प्रमंडल की छात्र इकाई के अध्यक्ष थे। वह तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। परिजनों ने बताया कि डॉ. राम इकबाल यादव बीती रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने घर के पास ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियां मार दीं। वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications