कौन हैं पप्पू यादव.. क्यों निकाले गये पार्टी से

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन यहां के राजनीतिक दलों में हलचल काफी तेज हो गई हैं। जहां मोदी लहर को रोकने के लिए जनता परिवार एक हो गया है, वहीं आरजेडी ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण सांसद पप्पू यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

pappu yadav

आरजेडी ने मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव को अगले 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनपर पार्टी विरोधी बयानबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधि‍यों में संलिप्त होने का आरोप लगा है।

शर्मनाक: पप्‍पू यादव के 'बिगड़े' बोल, देश के कानून को बताया 'रखैल' और 'वेश्‍या'

मुझे खतरा मान रहे थे लालू

पार्टी से निकाले जाने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव उन्हें अपनी विरासत के लिए खतरा मान रहे थे इसलिए उन्हें पार्टी से निकाला दिया। उन्होंने कहा कि मैनें सामाजिक न्याय को मजबूत करने की बात की तो पार्टी मुझसे नाराज हो गई।

कौन हैं पप्पू यादव

  • पप्पू यादव आरजेडी के दबंग नेता रहे हैं।
  • पूर्णिया के विधायक अजित सरकार की हत्या मामले में वो चर्चा में आए। इस मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद पिछले साल पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया था।
अनशन कर क्या अन्ना को बेइज्जत कर रहे है पप्पू यादव?
  • चार बार मधेपुरा और पूर्णिया से सांसद रहे पप्पू यादव लालू यादव के करीबियों में शामिल रहे हैं।
  • पूर्व में राजद छोड़कर लोजपा और सपा में जाने के बाद वो एक बार फिर से आरजेडी में वापस आ गए थे।
  • पिछले दिनों जीतन राम मांझी सरकार के समय विधानसभा में बहुमत की जुगत के दौरान भी हॉर्स ट्रेडिंग के लिए पप्पू यादव का नाम आया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+