बिहार: बाहुबली अनंत सिंह पर राजद-कांग्रेस में तनाव, विवाद में फंसी जन-आकांक्षा रैली

Patna news, पटना। बिहार की राजधानी पटना में 3 फरवरी को होनेवाली कांग्रेस की जन-आकांक्षा रैली विवादों के घेरे में आ गई है। विवाद का कारण हैं बाहुबली अनंत सिंह। दरअसल बाहुबली अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं महागठबंधन में मौजूद राजद नेता, बाहुबली अनंत सिंह के विरोध में हैं।

अनंत सिंह का विरोध कर रही राजद

अनंत सिंह का विरोध कर रही राजद

ऐसे में अनंत सिंह जो अभी तक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी नहीं ले पाए हैं उनकी कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजद के तेजस्वी यादव के सामने एक नई समस्या आ गई है। इसी बीच रविवार को कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रचार प्रभारी और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह के साथ बाहुबली अनंत सिंह की पटना सिटी में हुई बाइक जुलूस और पटना में सटे पोस्टर ने इस बात के पुख्ता सबूत दे दिए हैं कि अनंत सिंह अब खुलकर कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं।

कांग्रेस में शामिल होंगे अनंत सिंह!

कांग्रेस में शामिल होंगे अनंत सिंह!

हालांकि अनंत सिंह से कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब 'अभी पता नही है' भी कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं इस मसले पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा इसे एनडीए के विरोध में एकजुट होने की बात कहते हुए महागठबंधन के समर्थन में लोगों को सामने आने की बात कह रहे हैं। इधर अनंत सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों और राजद के विरोध पर जदयू भी तंज कसने में पीछे नही है।

जदयू ने तेजस्वी पर कसे तंज

जदयू ने तेजस्वी पर कसे तंज

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कांग्रेस के साथ होने के बावजूद गुल खाने और गुलगुले से परहेज करने की बात कही है। बात जो भी हो लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा की 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होनेवाली कांग्रेस की जन-आकांक्षा रैली में तेजस्वी शामिल होते हैं या फिर कांग्रेस से दूरी बनाए रखते हैं। फिलहाल इस मसले पर तमाम सवालों और बयानों के बीच तेजस्वी अभी चुप्पी साधे हुए हैं।

ये भी पढ़ें-राजद नेता की बेरहमी से पिटाई, तेजप्रताप ने समर्थकों के साथ किया थाने का घेराव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+