Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यार्थियों को उकसाने में फंस गए Khan Sir, कई और संस्थाओं पर भी मामला दर्ज

रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यार्थियों को उकसाने में फंस गए Khan Sir, कई और संस्थाओं पर भी मामला दर्ज

पटना, 27 जनवरी: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है और पिछले कई दिनों से बिहार ही नहीं, देश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। बिहार के गया में 26 जनवरी को प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा ट्रेन के डिब्बों में आग तक लगा दी गई थी। इसी बीच, यूट्यूबर और अपने अनोखे अंदाज से पढ़ाने को लेकर छात्रों के बीच काफी चर्चित पटना वाले खान सर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

railway recruitment exam bihar patna khan sir railway result

प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले खान सर पर सोमवार को पटना के पत्रकार नगर थाने में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। खान सर के अलावा एसके झा, नवीन, अमरनाथ, गगन प्रताप, गोपाल वर्मा और बाजार समिति के विभिन्न कोचिंग संचालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 151, 152, 186, 187, 188, 330, 332, 353, 504, 506 और 120-बी के तहत केस दर्ज हुआ है।

छात्रों से पूछताछ में आया नाम
दरअसल, 24 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने जोरदार हंगामा किया था। इसी मामले में 300 से 400 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। इसी की पड़ताल में छात्र किशन कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार और विक्रम कुमार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के सामने इनके दिए बयान के आधार पर खान सर और दूसरे कोचिंग संस्थान चलानेवालों पर मुकदमा किया गया।

क्या कहा खान सर ने
उधर, छात्रों के प्रदर्शन पर Khan Sir ने बुधवार शाम को बयान जारी कर कहा था कि अगर मेरी भूमिका बवाल में है, तो प्रशासन मुझे गिरफ्तार कर ले। इससे आंदोलन खत्म हो जाना चाहिए, लेकिन मुझे गिरफ्तार करती है, तो आंदोलन और उग्र हो जाएगा। कहा कि खान सर ने कहा, हम लोग तीन साल से चेतावनी दे रहे थे, कि ये गलत हो रहा है। लेकिन आरआरबी इतनी बेवकूफी करेगी, ये किसी को नहीं पता था। खान सर ने कहा कि जो ये फैसला अभी आरआरबी ने लिया है, अगर वो 18 तारीख को ही ले लिया जाता, तो यह नौबत नहीं आती। लेकिन आज एक अच्छा कदम यह उठाया है कि 16 फरवरी तक सभी स्टूडेंट से सुझाव मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+