'BJP-RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है...', विपक्षी दलों की संयुक्त PC में क्या बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi on opposition meeting: बिहार की राजधानी पटना में आज 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद विपक्षी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी।''

इससे पहले पटना में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि देश में फिलहाल विचारधारा की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस की विचारधार है भारत जोड़ो की और वहीं भाजाप-आरएसएस की विचारधार भारत तोड़ो की है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''हम 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे। हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा। हम इस आने वाले चुनाव में एक साथ हैं।''
विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''सभी नेतागण एक होकर चुनाव लड़ने का एजेंडा तैयार कर रहे हैं। हम सभी जल्दी ही शिमला में मिलेंगे, जहां आगे के लिए फैसला लिया जाएगा। हम एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़ेंगे और BJP को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।''
बता दें कि विपक्षी नेताओं की पटना में हो रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद ही सभी नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'अगली बैठक कुछ दिन के बाद सब पार्टियों की फिर से की जाएगी। अगली बैठक में तय होगा की कौन कहां लड़ेगा। जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। वे सब इतिहास बदल रहे हैं। हम सबका अभिनंदन करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications