PICS: सन्नी लियोन ने ठगा पटनावासियों को, हुआ जमकर बवाल
पटना। राजधानी में सन्नी लियॉन और मोहित चौहान के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 4 हज़ार की कैपिसिटी वाले भारतीय नृत्य कला मंदिर आयोजन स्थल का टिकट 5 हज़ार बेचे गए। पर सबसे बड़ी निराशा दर्शकों को तब हुई जब 5 घंटे के इस कार्यक्रम में महज महज 10 मिनट सन्नी लियॉन और एक घंटे मोहित चौहान ने परफॉर्म किया। इस वजह से पटनावासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

पटना का यंग ब्रिगेड सन्नी की परफॉर्मेंस देखने कंसर्ट में पंहुचा था पर अंदर पहुंचने पर लगातार अन्य कलाकारों द्वारा परफॉर्मेंस देखने को मिलती रही। फिर बीच में अचानक सन्नी लियोन प्रकट हुई और महज 10 मिनट में स्टेज से गायब हो गईं। वहीं मोहित चौहान ने दर्शकों का एक घंटे तक मनोरंजन किया। दर्शकों की नज़रें अब भी इसी आस में टिकी थीं कि सन्नी लियोन दोबारा स्टेज पर आयेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
PICS: सन्नी लियोन ने ठगा पटनावासियों को, हुआ जमकर बवाल
फिर क्या था पटनावासियों ने जम कर अपनी भड़ास कुर्सियों, बेरीकेडिंग, आदि पर निकाली। भीड़ को संभालने में गांधी मैदान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अभी यह भी अफवाह उड़ी की पटना डीएम जब वहां पहुंचे तो बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया, जबकि ऐसा नहीं हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्त को बाहर टिकट बेचते हुए गिरफ्तार भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications