बिहारः 14 साल की लड़की को 7 लड़कों ने बीच रास्ते से उठाया और किया गैंगरेप

पटना। बिहार के पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को जब गैंगरेप की घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए गर्दनीबाग अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कराएगी। गैंगरेप की घटना बीते 22 जून की बताई जा रही है।

घर जा रही लड़की का किया अपहरण

घर जा रही लड़की का किया अपहरण

बताया जा रहा है कि अगम कुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की देश शाम को पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के लड़कों ने उसे बीच रास्ते से उठा लिया और एक सुनसान जगह पर ले जागर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को गैंगरेप के बारे में बताया। बेटी के साथ हुए इस घटना को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

लड़की से किया गैंगरेप

लड़की से किया गैंगरेप

आनन-फानन में परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी साल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए सभी सात आरोपितों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं पूरे मामले पर पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए सभी सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कहते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का भी भरोसा दिलाया है।

शराबी पति पत्नी को हर रोज पीटता था

शराबी पति पत्नी को हर रोज पीटता था

इसके अलावा पटना के ही जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में पत्नी ने पुलिस को फोन कर शराबी पति की करतूत बताई, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। दरअसल, शराबी पति नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी को पीटता था। बुधवार रात भी उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटा। पीड़ित पत्नी ने जक्कनपुर थाने में पुलिस को फोन किया और अपने साथ होने वाली रोज की मारपीट के बारे में बताया।

पुलिस ने आरोपित पत्नी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित पत्नी को किया गिरफ्तार

पत्नी की शिकायत के कुछ ही देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर साथ ले गई। इससे पहले जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो उसके कमरे से अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलीं। जक्कनपुर थाने के प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपी राजकुमार चोरी-छुरे शराब बेचने धंधे में भी लगा हुआ था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+