Bihar : हवालात में शराब पार्टी करने के आरोप में 2 कांस्टेबल, 5 कैदी गिरफ्तार

पालीगंज एसडीपीओ अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक ने पार्टी का वीडियो बना लिया और पुलिस हिरासत में कोई दिक्कत नहीं होने की बात कहकर अपने परिजनों को भेज दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बिहार में पटना जिले के पालीगंज शहर में आबकारी विभाग की हिरासत में शराब पार्टी करने के आरोप में पांच कैदियों और दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, राज्य में पिछले कई सालों से शराबबंदी कानून लागू है। पुलिस के मुताबिक, आबकारी विभाग ने मंगलवार दोपहर पांच लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी थाने में हिरासत में रखा है। उसी रात, उन्हें जेल परिसर के अंदर शराब उपलब्ध कराई गई और उन्होंने एक पार्टी की।

patna liquor party In custody 5 inmates and two constables arrested

पालीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक ने पार्टी का वीडियो बना लिया और पुलिस हिरासत में कोई दिक्कत नहीं होने की बात कहकर अपने परिजनों को भेज दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह पटना के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचा। पुलिस ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पालीगंज थाना पुलिस ने आबकारी थाने में छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान कुंदन कुमार, चंदन कुमार, शहंशाह अंसारी, रामजी मांझी और संजय मांझी के रूप में हुई है। शराब पार्टी में हिरासत में लिए गए आरोपियों के साथ वीडियो में पकड़े गए कांस्टेबल सियाराम मंडल और छोटे लाल मंडल थे।

एसडीपीओ दीक्षित ने बताया कि "पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो मिला। इस वीडियो में पुलिस हिरासत में पांच कैदी शराब पीते दिखे और उनके साथ पुलिसकर्मी भी थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने में छापा मारा और पांच कैदियों और दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया। वे मौके से शराब पीने में सहयोग कर रहे थे। उन्हें शराब कैसे मिली और अन्य चीजें जांच का हिस्सा हैं।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाने से भारी मात्रा में देशी शराब भी बरामद की है और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+