पटना: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता घायल
पटना के गांधी मैदान में विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता और सांसद घायल हो गए है। बीजेपी ने दावा किया है कि, लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बिहार पुलिस ने बीजेपी के इस दावे को खारिज कर दिया है।
बीजेपी एमपी और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, बिहार पुलिस द्वारा पटना में गिरफ्तार किया है। पुलिस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिले के जिला महासचिव विजय कुमार सिंह की क्रूर मौत हो गई है।

पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कार्रवाई की गई। पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऊपर भी लाठी बरसाई गई। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।
बीजेपी नेता की मौत पर पटना प्रशासन की ओर से कहा गया है कि, जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाए गए थे, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है, विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।
पुलिस के लाठीचार्ज पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हमारे कई सांसद-विधायक और नेताओं को लाठी से कुचला गया है। पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं का हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं। सबका हिसाब नीतीश कुमार को देना होगा। कुछ भी करो आंदोलन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि, जहानाबाद के हमारे कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की चोट लगने से मौत हुई। हमारे दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा है। इनका खून बेकार नहीं जाएगा,जनता इनके खून का बदला लेगी।
सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बीजेपी के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियां चलाई। लाठी खाने के बाद वह रोड पर गिर गए, जिससे उनके माथे में चोट आई। रोड पर गिरने के बाद भी पुलिस उनपर लाठियां बरसाती रही। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तारा नर्सिंग होम भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुशील मोदी ने कहा कि, यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता की पुलिस के लाठीचार्ज से मौत हो गई। हम पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कराएंगे।' इन सबके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।
बता दें कि, बीजेपी की ओऱ से यह मार्च लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की चार्जशीट में तेजस्वी यादव का नाम आने पर इस्तीफे की मांग को लेकर था। शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव को वापस लेने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications