बिहारः मंगलवार को मिले कोरोना वायरस के 74 नए मामले, आंकड़ा 6700 के पार

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 74 नये मरीज मिले। इन नए मामलों के साथ ही बिहार में कोविड 19 के मरीजों की संख्या 6736 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अब तक कुल 1,27,086 सैंपल की जांच हुई है। साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित अबतक कुल 4226 मरीज ठीक हुए हैं।

patna 74 new case of covid 19 on tuesday

वहीं प्रदेश में अब तक कुल 38 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है। सूबे के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश में पिछले एक महीने में मिलने वाले कोरोना मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं। बेगूसराय 10, भागलपुर 9, समस्तीपुर 8, अरवल 7, भोजपुर 5, पटना 4, नवादा 3, खगड़िया 3, किशनगंज 3, मुजफ्फरपुर 2, सुपौल, नालंदा, रोहतास, जहानाबाद 2- 2, अररिया, औरंगाबाद, बांका, दरभंगा 1- 1, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर में 1-1, पूर्णिया, शिवहर, वैशाली, पश्चिम चंपारण 1-1 मरीज मिले हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 10,667 नए कोविड 19 के मामले सामने आए हैं। जबकि 380 मौत हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 343091 हो चुकी है। इधर, कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप दुनिया में एक और रिकॉर्ड बना चुका है। विश्व में संक्रमितों की संख्या जहां 80 लाख का आंकड़ा पार कर गई वहीं मृतकों की संख्या 4.36 लाख को पार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+