Patna Opposition Meet Live: विपक्ष की बैठक के बाद एमके स्टालिन बोले- सभी दलों का लक्ष्य BJP को 2024 में हराना

Patna Opposition Party Meet Live Updates: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों की बिहार की राजधानी पटना में बैठक हुई। बैठक में 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है। नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ चलने की बात हुई है। एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है।

Bihar Opposition Party Meeting Live  Political Parties against BJP for Lok Sabha Election 2024

LIVE Feed
Jun 23, 2023, 7:39 PM IST

बीजेपी को हराने के सभी दलों की बैठक: एमके स्टालिन

भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए आज बिहार में विभिन्न विपक्षी दलों की मंत्रणा बैठक हुई। सभी विपक्षी पार्टियों का एक ही लक्ष्य है बीजेपी को हराना। हमने यह तय नहीं किया कि पीएम उम्मीदवार कौन होगा: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
Jun 23, 2023, 6:42 PM IST

विपक्षी दलों की बैठक से BJP की बढ़ी धड़कनें: सीएम भूपेश बघेल

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से भारतीय जनता पार्टी की धड़कनें बढ़ गई है। इनको (भाजपा) लग रहा है कि इनके पैरों के नीचे की जमीन खिसकती जा रही है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Jun 23, 2023, 6:36 PM IST

2024 की हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए विपक्ष की बैठक: केशव प्रसाद मौर्या

पटना की बैठक विपक्ष के लिए दुर्घटना की तरह हो गई है। विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई भी नेता नहीं है। विपक्षी दलों की एकजुटता सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नाम का खौफ है। 2024 में किसी के ऊपर हार का ठीकरा न फूटे इसलिए भी यह लोग साथ आए हैं: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Jun 23, 2023, 6:29 PM IST

आर्थिक विकास से वंचित करने के लिए बैठक: स्मृति ईरानी

विपक्ष की बैठक में केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि जो राजनीतिक दल कभी आमने-सामने नहीं मिलते थे, वे आज एक साथ आए- यह स्वार्थी गठबंधन भारत को आर्थिक विकास से वंचित करना चाहता है।
Jun 23, 2023, 5:14 PM IST

महागठबंधन की बैठक के बाद पटना में लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा- शादी कीजिए मेरी बात मानिए,हम लोग बारात में चलेंगे।
Jun 23, 2023, 5:12 PM IST

फिट हो गये हैं हम अब,अब फिट करने जा रहें हैं,जनता की माँग थी हम एक जुट हों,अब एक जुट हैं: लालू यादव
Jun 23, 2023, 5:11 PM IST

एक होकर हमें लड़ना है: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव

आज की बैठक में सबने खुलकर अपने विचार रखे हैं और तय हुआ है कि अगली बैठक शिमला में होगी और उसमें आगे की रणनीति तय करेंगे। एक होकर हमें लड़ना है: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव
Jun 23, 2023, 5:09 PM IST

पटना का यही संदेश है कि हम सब मिलकर काम करेंगे और मिलकर देश को बचाने का काम करेंगे: अखिलेश यादव
Jun 23, 2023, 5:07 PM IST

'इतने लोगों को इकट्ठा करना छोटी बात नहीं है'

इतने लोगों को इकट्ठा करना छोटी बात नहीं है। हमारा मकसद ताकत हासिल करना नहीं है। यह उसूलों, विचारधारा, सोच, इरादों की लड़ाई है। मैं और महबूबा मुफ्ती इस मुल्क के ऐसे बदनसीब इलाके से ताल्लुक़ रखते हैं जहां लोकतंत्र का दिनदहाड़े कत्ल किया जा रहा है। वज़ीर-ए-आज़म को व्हाइट हाउस में लोकतंत्र की बात करते हुए अच्छा लगा लेकिन यह लोकतंत्र जम्मू-कश्मीर तक क्यों नहीं पहुंचता?: नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला
Jun 23, 2023, 5:02 PM IST

हम चाहते हैं कि बिहार से इतिहास बचाया जाए: ममता बनर्जी

टना में जो बैठक हुआ है वो अच्छा हुआ है। हमने तीन चीज पर जोर दिया है-हम लोग एक है, हम लोग एक साथ लड़ेंगे, अगला बैठक शिमला में होगा। बीजेपी चाहती है कि इतिहास बदला जाए और हम चाहते हैं कि बिहार से इतिहास बचाया जाए: ममता बनर्जी
Jun 23, 2023, 5:01 PM IST

शुरूआत अच्छी रही है: उद्धव ठाकरे

देश की एकता, अखंडता बनाए रखने के लिए हम एक साथ आए हैं। इसके आगे हमारे प्रजातंत्र पर आघात करेगा उसका हम सब मिलकर विरोध करेंगे। जो भी देश में तानाशाही लाना चाहेगा उसके ख़िलाफ़ हम एक साथ रहेंगे। शुरूआत अच्छी रही है: उद्धव ठाकरे
Jun 23, 2023, 5:00 PM IST

'हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है '

जो मुल्क के अंदर हो रहा है और हमारे लोकतंत्र, संविधान, सेक्युलरिज्म पर हमला हो रहा है उसका प्रयोगशाला हमारा जम्मू-कश्मीर बन चुका है। इसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर से हुई है और पूरे मुल्क में वहीं हो रहा है जो हमारे साथ हुआ है। हमने जिन महात्मा गांधी, नेहरू के मुल्क के साथ हाथ मिलाया है वही आइडिया ऑफ इंडिया है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
Jun 23, 2023, 4:46 PM IST

कांग्रेस की चुप्पी संदेह पैदा करती है: आप

बैठक के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी 11 दल, जिनका राज्यसभा में प्रतिनिधित्व है। उन्होंने काले अध्यादेश (दिल्ली सरकार को लेकर केंद्र का अध्यादेश) के खिलाफ स्पष्ट रूप से अपना रुख व्यक्त किया और घोषणा की है कि वे राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी जो लगभग सभी मुद्दों पर एक स्टैंड लेती है। उसने अभी तक इस अध्यादेश के खिलाफ अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस की चुप्पी उसके असली इरादों पर संदेह पैदा करती है।
Jun 23, 2023, 4:43 PM IST

'बीजेपी शासन को खत्म करने के लिए मिलकर लड़ेंगे'

ममता बनर्जी ने कहा कि, आज 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई, जिनमें कई सीएम और पूर्व सीएम भी शामिल हैं। हम बीजेपी शासन को खत्म करने के लक्ष्य के साथ मिलकर लड़ेंगे।
Jun 23, 2023, 4:42 PM IST

हम सभी एकजुट हैं और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
Jun 23, 2023, 4:41 PM IST

हमने अपनी विचारधारा की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है: राहुल गांधी

हमारे बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमने अपनी विचारधारा की रक्षा के लिए लचीलेपन के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Jun 23, 2023, 4:41 PM IST

भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है: राहुल गांधी

भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है। यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Jun 23, 2023, 4:40 PM IST

'विपक्षी एकता एक प्रक्रिया है, जो यहीं से आगे बढ़ेगी'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे और नीतीश कुमार ने कहा कि हम अगली बैठक में इस चर्चा को और गहराई तक ले जाएंगे। विपक्षी एकता एक प्रक्रिया है, जो यहीं से आगे बढ़ेगी।
Jun 23, 2023, 4:39 PM IST

हम 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे। हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Jun 23, 2023, 4:38 PM IST

अगले महीने 12 जुलाई को शिमला में होगी विपक्षी दलों की बैठक': मल्लिकार्जुन खड़गे
Jun 23, 2023, 4:37 PM IST

हम सब एक साथ यह लड़ाई लड़ेगे: राहुल गांधी

पटना में विपक्ष की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, 'यह विचारधारा की लड़ाई है, हम सब एक साथ यह लड़ाई लड़ेगे।
Jun 23, 2023, 4:35 PM IST

अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर फैसला होगा-नीतीश

नीतीश ने कहा कि, अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर फैसला होगा। देशहित के लिए सभी एकजुट हैं। अगली बैठक में फाइनल फैसला होगा। सभी ने साथ रहने का फैसला किया है।
Jun 23, 2023, 4:33 PM IST

जल्द की विपक्ष की दूसरी बैठक होगी

बैठक के बाद विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM नीतीश कुमार ने कहा कि, बैठक अच्छी रही। सभी ने एक साथ चलने की बात कही है। जल्द की विपक्ष की दूसरी बैठक होगी।
Jun 23, 2023, 3:43 PM IST

विपक्षी नेताओं की बैठक खत्म

पटना में सीएम आवास पर चल रही विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को संयोजक चुना है।
Jun 23, 2023, 2:59 PM IST

विपक्षी एकता के संयोजक बने नीतीश- सूत्र

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएम आवास पर बैठक अभी जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर बाहर आ रही है कि नीतीश कुमार को विपक्षी एकता का संयोजक बनाने के बात पर विपक्षी दलों ने हामी भर दी है। आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
Jun 23, 2023, 2:56 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ट्वीट कर बैठक का वीडियो शेयर किया, इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए हमारी यह बैठक हो रही है।
Jun 23, 2023, 2:23 PM IST

राहुल गांधी की दादी ने लालू यादव को जेल में डाला था- नड्डा

जे.पी. नड्डा ने कालाहांडी ( ओडिशा) में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी ने लालू यादव को जेल में डाला था। इंदिरा गांधी ने नीतीश कुमार को पूरे 20 महीने जेल में डाला था। आज पटना की धरती पर राहुल का स्वागत करते हुए जब मैं इनकी तस्वीरें देख रहा हूं तो मुझे याद आता है कि राजनीति में क्या से क्या हो गया, कहां से चले थे और कहां पहुंच गए?
Jun 23, 2023, 2:08 PM IST

विपक्षी एकता एक झूठ है- पशुपति कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि 2024 में PM पद की कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी एकता एक झूठ है। ये बस फोटो के लिए है। इस मीटिंग में बैठी ममता बनर्जी क्या कांग्रेस से समझौता कर लेंगी? अरविंद केजरीवाल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए बैठे हैं कि जो अध्यादेश जारी हुआ है उसके संबंध में समर्थन चाहतें हैं।
Jun 23, 2023, 2:00 PM IST

बाला साहेब ठाकरे के बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी है: जेपी नड्डा

ओडिशा के कालाहांडी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे आज पटना पहुंचे हैं। उनके पिता 'हिंदू सम्राट' बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि वह शिव सेना को कांग्रेस नहीं बनने देंगे। अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़ा तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा। आज बाला साहेब ठाकरे सोच रहे होंगे कि उनके अपने बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी है।
Jun 23, 2023, 1:54 PM IST

यह गठबंधन परिवार बचाओ का है- देवेंद्र फडणवीस

इन्होंने नाम तो दिया है मोदी हटाओ, लेकिन यह गठबंधन परिवार बचाओ का है- देवेंद्र फडणवीस विपक्ष की बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि, इन्होंने नाम तो दिया है मोदी हटाओ, लेकिन यह गठबंधन परिवार बचाओ का है। सारी परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। ऐसा ही प्रयास 2019 में भी हुआ था पर कोई फायदा नहीं हुआ।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+