स्टिंग वीडियो देखते ही नीतीश ने कुशवाहा को किया बाहर, पर वोट पर तो पड़ेगा असर
पटना। बिहार में पहले चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले जदयू नेता अवधेश प्रसाद कुशवाहा का स्टिंग वीडियो वायरल हुआ, जिसने नीतीश कुमार के होश उड़ा दिये। आनन-फानन में आकर नीतीश ने कुशवाहा से इस्तीफा तो ले लिया है, लेकिन आज मतदान पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
देखें Video:नीतीश के सहयोगी ने कैसे ली 4 लाख की रिश्वत
Bihar Updates: 9 बजे तक 12.82% वोटिंग, जमुई सबसे आगे
बिहार विधानसभा चुनाव मे प्रचार को लेकर बेबाक बयानों के वजह से राजनीतिक सर गर्मी चढ़ी ही रहती है, वहीं स्टिंग मे फंसे जेडीयू नेता अवधेश प्रसाद कुशवाहा के पास अब कोई चारा नहीं है। वीडियो में चार लाख रुपए की रिश्वत लेते दिखे कुशवाहा की वजह से जदयू के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। हलांकि चुनाव प्रचार से लैटने के तुरन्त बाद नीतीश कुमार ने स्टिंग को देखा और निबंधन व उत्पाद मंत्री अवधेश कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
देर रात जदयू के अध्यक्ष शरद यादव ने प्रेस कान्फ्रेन्स करते हुए कहा कि कुशवाहा की जगह पिपरा सीट पर पार्टी कोई अन्य उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में यह पहला मौका है, जब किसी स्ट्रिंग अॉपरेशन के बाद मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। वहीं मंत्री अवधेश कुशवाहा ने कहा कि एक केन्द्रीय मंत्री की साजिश पर उन्हें फसाया गया है।
भाजपा ने चलाये तीर
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने नीतीश सरकार और महागठबंधन को आड़े हाथों लिया है। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि तथ्यों की पुष्टि होने के बाद जांच कराई जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications