नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने राजनीति में आने को लेकर दिया बड़ा बयान

निशांत ने कहा कि मेरे पिता राजनीति में परिवारवाद को पसंद नहीं करते ऐसे में वो मुझे राजनीति में आने के लिये नहीं कहेंगे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा है कि वो राजनीति में पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की ख्वाहिश नहीं रखते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो भविष्य में राजनीति में नहीं जाएंगे बल्कि आध्यात्मिक जीवन जीना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कभी ना आने के अपने फैसले के बारे में उन्होंने अपने पिता को बता दिया है। शनिवार को नीतीश कुमार की पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने नीतीश कुमार व उनके बेटे निशांत पटना के कंकड़बाग कॉलोनी स्थित उनकी स्मृति में बनाये गये पार्क पहुंचे थे। यहीं पर निशांत ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने राजनीति में आने को लेकर दिया बड़ा बयान

निशांत ने कहा कि मेरे पिता राजनीति में परिवारवाद को पसंद नहीं करते ऐसे में वो मुझे राजनीति में आने के लिये नहीं कहेंगे। निशांत कुमार ने आज कहा कि उनकी राजनीति में न तो रुचि है और न ही उसकी जानकारी है। ऐसे में वो कैसे राजनीति में आएंगे। निशांत ने अपने पिता के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा बिहार की सेवा की है। वे बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार बिहार के विकास के लिए काम करते रहे हैं और ईश्वर ने उन्हें इसके लिए आशीर्वाद दिया है।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के पत्रकार के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं और अगर देश की जनता चाहेगी तो वे अवश्य प्रधानमंत्री बनेंगे और इस रूप में भी वे देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता के पास विजन है, वो देश के लिए काफी काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि पिता देश के पीएम बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+