अब केंद्र से हम भीख मागने नहीं जाएंगे: नीतीश कुमार
पटना (मुकुंद सिंह)। सोमवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ पार्टियां जनता को झांसे में लाने की कोशिश कर रही हैं। मैं उनसे कहना चाूंगा कि वे सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने 'केंद्र सरकार को आरे हाथ लेते हुए कहा की कुछ दल हमारा मजाक उड़ाते थे कि मुख्यमंत्री भीख मांगने केंद्र के पास जाते हैं।
पढ़ें- नीतीश के दिल को पहुंची ठंडक
लालू यादव का एक दामाद समर्थन में तो दूसरा उनका कट्टर विरोधी
नीतीश ने आगे कहा कि यदि बिहार के विकास के लिये मुझे किसी के पास जाना पड़ता है तो भला इसमें गलत क्या है। हां, ये बात सच है कि अब केंद्र की नई सरकार के पास हम भीख मागने नहीं जाएंगे। हम अपना विकास खुद कर लेंगे। कुछ लोगों ने महागठबंधन को लेकर सवाल उठाए थे, अब वही हमारा सपना पूरा हुआ। हम लोगों ने आपस में सहमति में बनाकर सीटों का बंटवारा किया और सभी उम्मीदवार तय भी कर दिए। अब जदयू और राजद 101-101 और कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विशेष पैकेज को लेकर भी नीतीश ने केंद्र सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र कि नीयत स्पेशल पैकेज पर सही नहीं है। यह बिहार के विकास में बड़ी रूकावट है। खुद की सरकार की कामकाज की प्रशंसा करते हुए नीतीश ने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश में खूब विकास हुआ है। यह परोक्ष रूप से विपक्ष और दूसरे राज्य की सरकारें भी मानती हैं। हम सरकार के खर्च में बिजली का कनेक्शन दिला देंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हर घर में शौचालय हो। इस बार हमको आपने मौका दिया तो हर गली मोहल्ले की सड़क पक्की कर देंगे।













Click it and Unblock the Notifications