बिहार का माहौल बिगाड़ने के लिए रची गई धमाकों की साजिश: नीतीश

nitish kumar
पटना। बिहार की राजधानी कल एक के बाद एक 8 धमाकों से दहल उठा। राजधानी में 8 धमाके किए गए। अफरा-तफरी का माहौल था। 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली से ठीक पहले हुए इन धमाकों ने सबकों हैरान कर दिया तो वहीं मुख्यमंत्री इस पूरे मुद्दे पर डिफेंसिव नजर आए।

नीतीश ने धमाकों के बाद बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमाकों से जुड़़ी जानकारी देते हुए बाताया कि धमाका खास दिन को चुनकर किया गया था। उन का इशारा मोदी की रैली की ओर था। इसे सुरक्षा में कमी ना मानते हुए नीतीश ने कहा कि धमाके सुरक्षा में कमी की वजह से नहीं हुए बल्कि सुरक्षा में हुए चूक के कारण हुए है।

मोदी की रैली से पहले हुए सिलसिलेवार धमाकों पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि ऐसाा लगता है कि ये धमाके राज्य के माहौल को बिगाड़ने के लिए किए गए हैं। जानकारी के दौरान उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

नीतीश ने कहा कि ब्लास्ट के दिन और मौके को देखकर ऐसा लगता है कि ये धमाके साजिश के तहत किए गए हैं। पुलिस बंदोबस्त और सुरक्षा की नाकामी के सवाल को खारिज करते हुए नीतीश ने कहा कि केंद्रीय या राज्य खुफिया एजेंसियों को ऐसी किसी वारदात की खुफिया जानकारी या आशंका नहीं थी। कोई अलर्ट नहीं था। बिहार में ऐसा माहौल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी पुलिस टीम इस साजिश से पर्दा उठा देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+